सीरिया के राष्ट्रीय संधि मामलों के मंत्री ने कहा है कि दमिश्क़ सरकार देश के संकट में विदेशी हस्तक्षेप को नकारने वाले सभी पक्षों के साथ वार्ता की मेज़ पर बैठने को तैयार है।तेहरान में सीरिया संकट पर सरकार और विद्रोही संगठनों के बीच जारी महत्वपूर्ण वार्ता के अवसर पर सीरियाई मंत्री अली हैदर ने कहा कि सीरिया का संकट केवल वार्ता के मार्ग से ही हल हो सकता है। उन्होंने तेहरान में जारी सम्मेलन आरंभिक तथा अनिवार्य क़दम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया की शुरूआत है जो अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तेहरान सम्मेलन हिंसा को नकारते हुए राजनैतिक समाधान का वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक क़दम है। सीरियाई मंत्री ने क़तर की राजधानी दौहा में सीरिया के विद्रोहियों की बैठक को हिंसा को बढ़ावा देने वाला क़दम बताया। उन्होंने कहा कि दौहा बैठक का उद्देश्य सीरिया संकट का समाधान नहीं था।अली हैदर ने कहा कि तेहरान सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी संगठन और पक्ष देश में बाहरी हस्तक्षेप के विरोधी हैं साथ ही उन्होंने कहा कि यदि को देश आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और अपने स्वार्थों के अनुसार परिवर्तन लाना चाहता है और दूसरा देश सीरिया संगठनों को वार्ता की मेज़ पर लाने में सहायता कर रहा है तो दोनों में बड़ा अंतर है। अली हैदर ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीरिया के किसी भी मामले में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया, हमारे ईरानी भाइयों ने हमसे केवल इतना कहा है कि आप आइए वार्ता की मेज़ पर बैठिए।उन्होंने कहा कि सीरियाई सरकार वार्ता में रूचि रखने वाले हर संगठन से मुलाक़ात के लिए तैयार है और वार्ता के दरवाज़े सबके लिए खुले हुए हैं।..................166
17 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 365879
सीरिया के राष्ट्रीय संधि मामलों के मंत्री ने कहा है कि दमिश्क़ सरकार देश के संकट में विदेशी हस्तक्षेप को नकारने वाले सभी पक्षों के साथ वार्ता की मेज़ पर बैठने को तैयार है। ................